Vistaar NEWS

दमोह: प्यार का झांसा, लाखों की लूट और खौफनाक अंत… पुलिस ने सुलझा दी नाबालिग लड़के की मर्डर मिस्ट्री

Crime News

फाइल फोटो

दमोह जिले एक 17 साल के मासूम नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ये घटना बीते महीने नवरात्रि की अष्टमी के दिन हुई थी. जिले के देहात थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी में रहने वाले सूर्यांश दुबे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सूर्यांश की मौत के बाद परिवार समेत पूरा इलाके स्तब्ध रह गया था कि आखिर 17 साल के बच्चे ने इतना खौफनाक कदम उठाया क्यों?

जांच में जुटी रही पुलिस

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी और अब करीब 1 महीने बाद पुलिस ने इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है. दरअसल जांच के दौरान पुलिस ने सूर्यांश के फोन का लॉक खुलवाकर उसके कॉल डिटेल खंगाली. इसमें परिवार, दोस्तों और कोरबारियाों समेत कई नंबर मिले. सूर्यांश के फोन दो नंबर ऐसे भी मिले जिनपर पुलिस को शक हुआ.

इन दोनों ही नंबरों को सूर्यांश के परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस ने दोनों नंबरों की पड़ताल की जिसमें पता चला कि क नंबर दमोह की युवती का और दूसरा नंबर सिवनी जिले के घंसौर की रहने वाली युवती का था. पुलिस को जानकारी मिली की दोनों युवतियां जबलपुर के एक हॉस्टल में रह रही है.

पूछताछ के लिए दमोह लाया गया

पुलिस जबलपुर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए दमोह लाया गया. जहां पर उन्होंने खुलासा किया है दमोह की युवती सूर्यांश की दोस्त थी. उसे मुंहबोली बहन मानता था. इसी युवती के जरिए उसकी पहचान घंसौर की दूसरी युवती से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. इसके बाद कई महीनों तक उसके संपर्क में रहा.

एक महीने से कर रही थी परेशान

इस दौरान सूर्यांशन से रुपए लिए गए थे. साथ ही कई महंगे-महंगे गिफ्ट भी लिए गए. पुलिस को इनके बीच लाखों रुपए के लेन-देन की जानकारी हाथ लगी है. दोनों सूर्यांश को उसकी मौत से करीब एक महीने पहले से उसे परेशान और ब्लैकमेल कर रही थी. जब सूर्यांश ने उनसे दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे धमकियां मिलने लगी. इसी दौरान उसने मानसिक तौर पर परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

Exit mobile version