Vistaar NEWS

एक रील ने रातों-रात बदल दी किस्मत, यूपी से पन्ना पहुंचे कपल को मिले 5.16 कैरेट के 4 चमचमाते हीरे, जानें कीमत

Panna diamond mine news

यूपी के कपल को मिले लाखों रुपये के हीरे

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरे की खदानें पाई जाती है. हर साल यहां धरती के गर्भ से लाखों-करोड़ों रुपये के चमचमाते हीरे निकलते हैं. यहां का कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इन्हीं रील्स को देखकर यूपी के झांसी जिले की एक कपल ने अपनी किस्मत आजमाने का मन बनाया. इसका नतीजा यह रहा कि रातों-रात उस कपल की किस्मत चमकी और उन्हें 4 बेशकीमती हीरे मिले.

लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील्स देखकर झांसी की गुड्डी देवी और उनके पति राजकुमार श्रीवास ने मध्य प्रदेश के पन्ना पहुंचकर हीरा खदान में हाथ आजमाया. उनकी यह मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें भूगर्भ से चार बेशकीमती रत्न मिल गए. इन हीरों की बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

पन्ना पहुंचकर लीज पे ली खदान

इस दंपत्ति ने पन्ना पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए एक खदान लीज पर ली. इसके बाद अपने हीरे की खोज के सफर को शुरू कर दिया. कई दिनों तक कड़ी मेहनत करने के बाद जब उन्हें परिश्रम और धैर्य का फल मिला तो इसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी. मिट्टी की छंटाई के दौरान उन्हें एक नहीं बल्कि कुल चार हीरे प्राप्त हुए. अधिकारियों के अनुसार, इन हीरों का कुल मूल्य लगभग 12 लाख रुपये है.

हीरा कार्यालय पन्ना के मुताबिक, दंपति द्वारा जमा किए गए हीरों का मूल्याकंन कर लिया गया है. नियमों के तहत इन हीरों को आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा, जिसकी बिक्री से मिलने वाली राशि का अधिकांश हिस्सा टैक्स काटकर सीधे दंपति के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

रील्स देखकर बनाया था मन

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दंपती ने सोशल मीडिया पर पन्ना के हीरा कार्यालय और वहां लोगों को मिलने वाले हीरों के बारे में कई वीडियो और पोस्ट देखे थे. इन्हीं पोस्ट्स ने उनके मन में जिज्ञासा जगाई कि क्यों न एक बार अपनी किस्मत को भी इस क्षेत्र में आजमाया जाए. इसके बाद बिना डरे उन्होंने पन्ना जाने का इरादा बना लिया और पन्ना पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें: Bhopal: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले में चोरी, स्कूटी-सिलेंडर ले गए चोर, नल की टोटियां तोड़ीं

Exit mobile version