किस्मत हो तो ऐसी… पन्ना में ऑटो ड्राइवर के हाथ लगा 3.17 कैरेट का हीरा, पल भर में बदल गई जिंदगी
ऑटो ड्राइवर को मिला हीरा
कहते है ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहीं, वह जब भी देता है कि छप्पड़ फाड़ के देता है. मध्य प्रदेश के पन्ना में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पन्ना के एक ऑटो चालक को खदान में 3.17 कैरेट का हिरा मिला है. इस हीरे को बीते 20 नवंबर 2026 को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है. खबरों की माने तो ऑटो चालक सोनू रैकवार को सपने में एक दमकदार हीरा दिखाई देता था और यही हीरा देवउठनी एकादशी के दिन उसे सच में मिल गया. हीरा मिलने से मानों सोनू की किस्मत रातोंरात बदल गई.
सोनू के सपने में दिखता चमचमाता हुए हीरा
पन्ना के ही रहने वाले सोनू को कुछ दिन पहले अपनेसपने में हिरा दिखाई दे रहा था. उसने ये बात अपने घर वालों को बताई. घरवालों ने सोनू को हीरा की खदान खरीदने की सलाह दी. इसके बाद क्या था सोनू सीधा हीरा कार्यालय पहुंचा और पट्टा बनवा लिया. पट्टा बन जाने के बाद सोनू रानीपुर गांव के अपने ही खेत में हीरे की खदान लगा दी और खुदाई करने लगा. खुदाई करते-करते आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई और वह हीरे तक पहुंच गया.
परिवार में खुशी का माहौल
इसके बाद सोनू ने जमीन से मिले हीरे को पन्ना के हीरा कार्यलय में जमा कराया. बताया जा रहा है कि जेम्स क्वालिटी के इस हीरे की बाजार में अच्छी डिमांड रहती है. इस हीरे की कीमत भी अच्छी खासी है. संग्राहल की तरफ से कहा गया है कि इस हीरे की नीलामी की जाएंगी और इससे मिली रकम सोनू की ही होगी. सोनू ने बताया की हीरा मिलने की खुशी के कारण उसक पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.
कब होगी हीरों की नीलामी
ऑटो चलाने वाले सोनू रैकवार की किस्मत एक सपने ने बदल दी है. पहले वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता था. कई बार तो खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता था. लेकिन हीरे से मिलने वाली रकम से उसकी आर्थिक स्थिति जरूर सुधर सकती है. पन्ना जिले में पिछली बार हीरे की नीलामी साल 2024 के दिसंबर महीने में हुई थी. दो साल से अब तक दोबारा नीलामी नहीं हुई है. जिन लोगों को भी हीरे अब तक मिले हैं वे सभी नीलामी का इंतजार कर रहे हैं.



