Vistaar NEWS

Sagar: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, डिप्टी रेंजर और वनपाल घायल

sagar forest department team attacked

सागर: वन विभाग की टीम पर हमला

Sagar News: सागर के शाहगढ़ वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया. जिसमें वन विभाग की टीम पर डंडे और पत्थरों से हमला किया गया. जिसमे डिप्टी रेंजर सहित एक वन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए. डिप्टी रेंजर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शाहगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की रात्रि में वन विभाग की टीम छोटे बंधा के पास धन विभाग की भूमि पर रात के अंधेरे में जुताई कर रहे थे. तभी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया. इसी मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग की टीम की बहस हुई. इसी बीच ट्रैक्टर को जब्त कर रहे वन विभाग की टीम पर मौजूद लोगों ने डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया और ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले.

जिसमें उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी को सिर में पत्थर लगने से लहूलुहान हो गई. वहीं एक वन पाल के भी घायल हुआ. घायल उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी को गंभीर हालत में शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रिफर कर दिया. उनका ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने हरिराम यादव,अमित यादव,हरेन्द्र यादव निवासी निवाई के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं मामला दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें: दमोह में शर्मनाक हरकत! बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची मां से फर्श साफ करवाया

ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वन विभाग की टीम ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई कर रही थी. तभी मौके पर मौजूद लोगों में एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर बैठकर टैक्टर को आगे बढ़ा देता है. जिससे वन विभाग की टीम के लोग बाल-बाल बचते नजर आ रहे हैं. मौके पर मौजूद लोग ट्रैक्टर को लेकर भाग जाता है.

Exit mobile version