Vistaar NEWS

सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए

CM MOHAN YADAV

सागर: सीएम मोहन यादव ने पीड़ितों से मुलाकात की

CM Mohan Yadav Sagar Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (9 सितंबर) को बुंदेलखंड मेडिकल अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब कांड में पीड़ित लोगों से मुलाकात की. स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और हाल-चाल जाना. पीड़ितों के परिजनों से भी चर्चा की. इस दौरान उनके साथ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही. दुबई दौरे से लौटकर सीएम सीधे सागर पहुंचे हैं.

प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश

जहरीली शराब कांड में पीड़ितों से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद सीएम ने प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आरोपियों के अवैध अतिक्रमण भी चिन्हित कर कार्रवाई होगी. ऐसी कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध न कर सके. नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही सीएम ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं से अपील की है कि इस मुद्दे पर राजनीति ना करें.

जहरीली शराब से अब तक 19 लोगों की मौत

सागर में जहरीली शराब को पीने से अब तक बंडा और शाहगढ़ तहसील के करीब 19 लोगों की मौत हुई है. इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. बाकी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इस मामले में चंद्रभान राजपूत उर्फ चंदू का नाम सामने आया है जिसे इस त्रासदी का सरगना कहा जा रहा है.

Exit mobile version