सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए

CM Mohan Yadav Sagar Visit: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात की. परिजनों से बातचीत की और पीड़ितों को हालचाल जाना.
CM MOHAN YADAV

सागर: सीएम मोहन यादव ने पीड़ितों से मुलाकात की

CM Mohan Yadav Sagar Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (9 सितंबर) को बुंदेलखंड मेडिकल अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब कांड में पीड़ित लोगों से मुलाकात की. स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और हाल-चाल जाना. पीड़ितों के परिजनों से भी चर्चा की. इस दौरान उनके साथ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही. दुबई दौरे से लौटकर सीएम सीधे सागर पहुंचे हैं.

एसपी-कलेक्टर पर गिर सकती है गाज!

जहरीली शराब कांड में पीड़ितों से मुलाकात के बाद सीएम अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया हुआ है. आबकारी विभाग के अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया के इस दौरे के बाद एसपी अनुराग सुजानिया और कलेक्टर प्रतिभा पाल को हटाया जा सकता है.

जहरीली शराब से अब तक 19 लोगों की मौत

सागर में जहरीली शराब को पीने से अब तक बंडा और शाहगढ़ तहसील के करीब 19 लोगों की मौत हुई है. इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. दो आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. बाकी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इस मामले में चंद्रभान राजपूत उर्फ चंदू का नाम सामने आया है जिसे इस त्रासदी का सरगना कहा जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें