Vistaar NEWS

सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Action: सागर जहरीली शराब कांड में सीएम मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही सागर कमिश्नर और आईजी को बदल दिया गया है. दिलीप कुमार नए संभागायुक्त और इरशाद वली आईजी होंगे. मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही और अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस एवं जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है.

दिलीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया

दिलीप कुमार 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं. कुमार ने सागर कमिश्नर कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है. इसके पहले पहले वे उद्योग आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे. इसके साथ ही उनके पास लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार था. दिलीप कुमार ने अनिल सुचारी की जगह ली है.

सीएम ने पीड़ितों से की मुलाकात

दुबई दौरे से लौटने के बाद सीएम मोहन यादव बुधवार (9 सितंबर) को सीधे सागर पहुंचे थे. उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों से मुलाकात की थी. हाल-चाल जाना था और परिजनों से भी चर्चा की थी. इसके साथ ही सीएम ने सख्त कार्रवाई की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अपराधियों को ऐसा सजा देंगे कि नजीर बनेगी. उनके खिलाफ आजीवन कारावास से लेकर फांसी की धाराओं के अंतर्गत केस चलाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए

अब तक क्या-क्या हुआ?

सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ तहसील के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हुई. ये मामला रविवार (6 सितंबर) का है. पीड़ितों को सागर जिला अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और बंडा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसमें ततरवारा सरपंच चंद्रभान राजपूत भी शामिल है, जो अवैध शराब बनाने का सरगना है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पुलिस प्रशासन ने इनाम भी घोषित किया है. जहां एक आरोपियों पर कार्रवाई जारी है. वहीं, दूसरी ओर प्रशासनिक सर्जरी जारी है. आबकारी से लेकर पुलिस विभाग तक अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों को बदला या हटाया गया.

Exit mobile version