Vistaar NEWS

सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस का एक्शन, ‘अपना ढाबा’ को बंद कराया, यहीं से होती थी सस्ते दाम पर दारू की सप्लाई

sagar liquor tragedy police shut down apna dhaba poisonous supplies were distributed from there

सागर: अपना ढाबा जिसे पुलिस ने बंद कराया

Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. 30 से ज्यादा लोग अब भी जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. इस मामले में लगातार एक्शन जारी है. अब पुलिस ने उस ढाबे पर कार्रवाई की गई है, जहां से सस्ते दाम में मौत की दारू बेची जाती थी. इस ढाबे को बंद करा दिया गया है.

पुलिस ने ‘अपना ढाबा’ बंद कराया

जहरीली शराब पीने से बंडा तहसील के पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती और गूगराखुर्द गांव के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. बंडा में ही एक ‘अपना ढाबा’ है, जहां से सस्ते दाम पर दारू की सप्लाई की जाती थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसे बंद करा दिया है. सड़क किनारे स्थित ये ढाबा कोई फैंसी या बहुत बड़ा नहीं है. अस्थायी निर्माण किया गया है. यहां एक गुमटी भी है, जहां से दारू बेची जाती थी. लोगों को आरोप है कि यहां से कम कीमत पर शराब बेची जाती थी.

ढाबे में शराब की बोतलें मिलीं

जब विस्तार न्यूज़ की टीम ‘अपना ढाबा’ पहुंची तो यहां शराब की बोतलें भी मिलीं. ढाबे के अंदर और बाहर खाली बोतलें भी दिखीं. आरोप है कि यहां से शराब बेची भी जाती थी और बैठाकर पिलाई भी जाती थी. शराब के खाली कार्टन भी मिले, जिस पर ‘रॉयल स्पेशल’ ब्रांड का टैग लगा हुआ मिला. सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की और बॉम्बे ब्रांड की खाली बोतलें भी मिलीं. ये वहीं, शराब की बोतलें हैं, जिन्हें पीने से 12 लोग काल के गाल में समा गए.

इसके साथी ढाबा संचालक आशीष साहू और मनीष लोधी पर FIR दर्ज की गई है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रविवार (6 सितंबर) देर रात इसे बंद करा दिया गया था. ढ़ाबे पीछे लगे कचरे के ढेर में खाली शराब की बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी मिले.

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब कांड से पुराना है SP अनुराग सुजानिया का नाता? पहले मुरैना में 24 मौतें अब सागर में भी हो गया कांड

कैसे होती थी जहरीली शराब की सप्लाई?

तितरवारा गांव में जहरीली शराब को तैयार किया जाता था. उसके बाद ठेकों तक पहुंचाया जाता था. इसके बाद कार्टन में 5-10 बोतलों को रखकर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचाया जाता था, जिसमें ये ढाबा भी शामिल है. ‘अपना ढाबा’ से ही ग्राहकों को फुटकर बिक्री की जाती थी. सबसे गंभीर बात है कि सप्लाई कैसे होती थी? ढाबे से पुलिस चौकी की दूरी मात्र 1 किमी है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये सब पुलिस की नाक के नीचे कैसे हो रहा था?

Exit mobile version