Vistaar NEWS

सागर शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Sagar Ravi Lakhera Short Encounter

सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर

Ravi Lakhera Short in Encounter: सागर के बंडा विधानसभा के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस आरोपी रवि लखेरा को पकड़ने पहुंची तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा. इसी दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रवि लखेरा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

पुलिस ने जानकारी दी है कि, घटना के बाद से रवि लखेरा फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही थीं लेकिन कहीं से कोई सफलता नहीं मिल रही थी. बीती रात पुलिस को उसके बरायठा क्षेत्र के जंगल में होने की सूचना मिली. पुलिस घेराबंदी कर उसे पकड़ने पहुंची.

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस को देखकर आरोपी रवि लखेरा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और रवि के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा को गिरफ्तार कर लिया.

20 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित

गिरफ्तारी के बाद रवि लखेरा को शुक्रवार तड़के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. बता दें कि पुलिस ने सागर में शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. रवि लखेरा का नाम मई 2026 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री मामले में सामने आया था. ये पहले भी नकली शराब के कई मामलों में पुलिस की रडार पर रह चुका है.

19 लोगों की मौत

गौरतलब है कि सागर के जहरीली शराब कांड में करीब 19 लोगों की मौत हुई है. ये घटना मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में चर्चा का विषय रही. इसने सरकार और आबकारी विभाग पर कई सवाल भी खड़े किए. इस पूरे मामले के बाद प्रशासन एक्टिव मोड पर नजर आ रहा है, गुरूवार 17 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए है कि कि आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी की बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

Exit mobile version