Vistaar NEWS

सागर शराब कांड में एक्‍शन जारी! SDM के बाद SDOP प्रदीप वाल्‍मीकि की छुट्टी

SDOP Pradeep Valmiki

एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि

Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब मामले में लगातार बड़ी कार्रवाई होती नजर आ रही है. अब इस मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है. पूरे मामले में बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को भी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में तैनात किया है. अब रोहित लखारे को बंडा SDOP की जिम्मेदारी दी गई है.

कल रात में बंडा एसडीएम आरती यादव को पद से हटा दिया गया था. उन्‍हें सागर जिला कलेक्टर में तैनात किया गया है. वहीं, संजय कुमार जैन को बंडा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शराब कांड में 15 लोगों की मौत

सागर जहरीली शराब कांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सरकार ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए कल रात बंडा एसडीएम आरती यादव को पद से हटा दिया है. इसके साथ ही उनकी जगह पर संजय कुमार जैन को बंडा का नया एसडीएम नियुक्त किया है.

शराब कांड में पहले भी कार्रवाई

जहरीली शराब कांड में पहले भी तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा सर्किल के अधिकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती शामिल हैं.

वहीं मामले में उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्‍क्वाड के प्रभारी नीरजा श्रीवास्‍तव को ग्वालियर के आबकारी मुख्‍यालय में अटैच किया गया है. वहीं गूगरा के चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.

प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान

सागर शराब कांड के बाद आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सोमवार को आदेश जारी करके निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएं. शराब बनाने वालों से लेकर उनकी बि‍क्री करने वाले एक-एक चरण की जांच की जाए. इसके अलावा आयुक्त ने कहा कि इस मामले में किसी भी अधिकारी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाए, लापरवारी सामने आने पर उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, बंडा SDM आरती यादव को हटाया, संजय कुमार जैन होंगे नए एसडीएम

Exit mobile version