सागर शराब कांड में एक्शन जारी! SDM के बाद SDOP प्रदीप वाल्मीकि की छुट्टी
Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब मामले में बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को भी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात किया है.
एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि
Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब मामले में लगातार बड़ी कार्रवाई होती नजर आ रही है. अब इस मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है. पूरे मामले में बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को भी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात किया है. अब रोहित लखारे को बंडा SDOP की जिम्मेदारी दी गई है.
कल रात में बंडा एसडीएम आरती यादव को पद से हटा दिया गया था. उन्हें सागर जिला कलेक्टर में तैनात किया गया है. वहीं, संजय कुमार जैन को बंडा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…