सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, बंडा SDM आरती यादव को हटाया, संजय कुमार जैन होंगे नए एसडीएम

Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. बंडा एसडीएम आरती यादव को हटा दिया गया है. उन्हें सागर जिला कलेक्टर कार्यालय में तैनात कर दिया गया है. वहीं, संजय कुमार जैन को बंडा एसडीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है
sagar liquor tragedy Sanjay Kumar Jain will replace Aarti Yadav as new SDM of Banda

आरती यादव को बंडा एसडीएम के पद से हटाया गया

Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. बंडा एसडीएम आरती यादव को हटा दिया गया है. उन्हें सागर जिला कलेक्टर कार्यालय में तैनात कर दिया गया है. वहीं, संजय कुमार जैन को बंडा एसडीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. जैन को शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

पहले भी हुई कार्रवाई

इससे पहले तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है. इनमें आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा सर्किल के आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती शामिल हैं. इसके साथ ही उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर स्थित आबकारी मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था. गूगरा चौकी के प्रभारी भी सस्पेंड किया गया था.

14 आरोपियों को 6 दिनों की रिमांड

सागर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सोमवार (7 सितंबर 2026) को कोर्ट में पेश किया गया. सभी आरोपियों को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है. इसके साथ ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने ऐसी शराब दुकानों और ढाबों को बंद कराने का काम किया है, जहां से सस्ते दाम पर जहरीली शराब बेची जाती थी.

ये भी पढ़ें: सागर कांड के बाद पूरे मध्य प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज, लापरवाही पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार

अवैध शराब के खिलाफ अभियान

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की ओर से सोमवार को आदेश जारी किया गया. इसमें निर्देश दिया गया है कि पूरे मध्य प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाएं. शराब को बनाने से लेकर उनकी बिक्री तक एक-एक चरण की जांच की जाए. इसके साथ ही कहा गया है कि इस मामले में किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें