Vistaar NEWS

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! टीकमगढ़ से होकर जाएगी खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन

train

ट्रेन

Festival Special Train: त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के समय यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ और अतिरिक्त आवागमन को देखते हुए रेलवे ने बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत दी है. खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन अब सप्‍ताह में दो दिन टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन से हाेकर जाएगी.

इस फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन के चलने से केवल टीकमगढ़ नहीं, बल्कि खरगापुर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा और राजस्‍थान के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्‍थलों तक जाने के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी.

8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मुख्‍यालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होगा और 20 नवंबर तक जारी रहेगा. रेलवे ने इसकी समय सारणी भी जारी की है. ट्रेन नंबर 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्‍पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच हर सोमवार और गुरुवार को इस रूट से कुल 13 ट्र‍िप लगाएगी.

टीकमगढ़ में 2 मिनट का ठहराव

ट्रेन खजुराहों से रात 8 बजे निकलेगी, जो रात 10:13 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव केवल 2 मिनट रहेगा और 10:15 बजे आगे के लिए निकलेगी. इसके बाद रात करीब 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी स्‍टेशन पर पहुंचकर रात 12:20 बजे वहां से रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

वापसी का क्या रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04142 उदयपुर-खजुराहो फेस्टिवल स्‍पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को वापस आएगी. ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी. ट्रेन राम 10 बजे उदयपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे झांसी और शाम 5 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन आगे बढते हुए रात 8:45 बजे अपने अंतिम स्‍टेशन खजुराहो पहुंचेगी.

इस फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन से खजुराहो से झांसी, आगरा, श्री महावीरजी और केशवरायपाटन (कोटा) से निकल कर उदयपुर जाएगी. इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के व्‍यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा और यात्रा भी आसान होगी.

ये भी पढे़ं- रेलवे का बड़ा तोहफा! भोपाल, इटारसी और बीना से गोरखपुर तक नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Exit mobile version