पीठ पर चार वार, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका, बालाघाट की एयर होस्टेज पर गोंदिया में धारदार हथियार से हमला

Balaghat Crime News: दीवाली मनाने मायके पहुंचीं एयर होस्टेज वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. वे अपने दोस्त के साथ एमपी-महाराष्ट्र की बॉर्डर पर स्थित जंगल घूमने गई थीं. आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के बाद उनका मर्डर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
balaghat air hostess varsha turkar murder

बालाघाट: एयर होस्टेज वर्षा तूरकर की धारदार हथियार से हत्या

Balaghat Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाली एयर होस्टेज वर्षा तुरकर पर महाराष्ट्र के गोंदिया में धारदार हथियार से हमला हुआ. घायल अवस्था में महिला को खैरलांजी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पीठ पर धारदार हथियार से चार बार वार के निशान मिले. आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुणे में रहते थी वर्षा तुरकर

जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा तुरकर पुणे में रहती थीं. दीपावली पर अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ मायके बालाघाट स्थित किन्ही गांव आई हुई थीं. शनिवार (14 नवंबर) शाम वे अपने परिचित दोस्त रितेश अग्रवाल के साथ बोंडरानी घूमने पहुंची थीं. रितेश महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहना है. उसी दिन शाम करीब 6 बजे रितेश ने मृतिका वर्षा के बहनोई अश्विनी पटले को फोन करके वारदात की जानकारी दी. बताया कि वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, उन्हें खैरलांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अब मामले में पुलिस बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं, मृतिका के मित्र से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

लोगों से पूछताछ की जा रही है- पुलिस

वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके का कहना है कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की डेडबॉडी को उनके मित्र यहां लेकर आए हैं. इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस बारे में जब पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतका का नाम वर्षा तूरकर है. पहले नवेगांव में रहती थी. 5 साल पहले लव मैरिज की थी और पुणे में रह रही थीं. अपनी तीन साल की बच्ची के साथ दीवाली मनाने गांव आई थी. प्रेम विवाह के बाद महिला के पिता ने नवेगांव छोड़ दिया है और किन्ही में रहने लगे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि वर्षा तूरकर अपने दोस्त रितेश अग्रवाल के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बोंडरानी स्थित जंगल घूमने गई थी. उसी ने जानकारी दी थी. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, परिजन योगलाल तुरकर का कहना है कि बेहद ही दुखद घटना है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें