Vistaar NEWS

समय पर नहीं मिला स्ट्रेचर, तो बाइक से मरीज को लेने अस्पताल के वार्ड तक पहुंचा युवक, Video

Satna hospital viral video

सतना जिला अस्पताल में बाइक लेकर घुसा युवक

Satna: जिला चिकित्सालय सतना में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए. अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर स्थित आइसोलेशन वार्ड तक एक युवक बाइक लेकर पहुंच गया. यह दृश्य देखकर अस्पताल कर्मी और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. प्रारंभिक तौर पर इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना गया, लेकिन जांच में सामने आए तथ्यों ने पूरे घटनाक्रम की अलग तस्वीर पेश कर दी.

जानकारी के अनुसार, युवक सीताराम सोनी अपने परिजन अंजनी सोनी (46 वर्ष) को लेने अस्पताल पहुंचा था. अंजनी सोनी आइसोलेशन वार्ड क्रमांक-10 में भर्ती थे और चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रीवा रेफर किया था. मरीज को वार्ड से नीचे लाने के लिए उन्हें समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया. काफी प्रयास के बाद भी जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो युवक मजबूरी में बाइक लेकर अस्पताल के भीतर फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गया.

बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहता था युवक

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहता था, लेकिन मरीज की हालत को देखते हुए ऐसा संभव नहीं हो सका. मरीज ने बाइक पर बैठने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक वापस लौट आया. इस दौरान अस्पताल परिसर में बाइक पहुंचने की घटना चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ेंः मऊगंज: नवजात की किलकारी के 24 घंटे बाद मातम! हैवान पति ने मां को उतारा मौत के घाट, बच्ची ने किया खुलासा

अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

दरअसल, अंजनी सोनी घोड़े की लात लगने से घायल हुए थे और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था. इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर स्ट्रेचर और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उसे रेफर कर दिया गया है.

Exit mobile version