Vistaar NEWS

Jabalpur Cruise Incident: सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, क्रूज पायलट समेत 3 की सेवाएं समाप्त, बोट क्लब का मैनेजर निलंबित

CM Mohan Yadav takes strict action over the accident

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर लिया सख्‍त एक्शन

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर के बरगी में क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि कई लापता लोगों की तलाश जारी है. इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने सख्त कदम उठाते हुए क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है. मामले में क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर एवं टिकट काउंटर प्रभारी, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच किया गया है.

दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा गया, ‘जबलपुर में बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है.

दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.’

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को जबलपुर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को ढाढस बांधते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती है, लेकिन इस असहनीय दुख में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है. कठिन समय में परिवार खुद को अकेला ना समझे.

ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे

Exit mobile version