‘कितनी जानें जाएंगी…?’, जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद ने जताया दुख, बोले- सरकारी पोर्टल की है जरूरत
सोनू सूद (फाइल फोटो)
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में एक क्रूज गहरे पानी में डूब गया. जिसमें अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग किसी तरह से बच निकले. इस दर्दनाक दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. कई घरों के चिराग बुझ गए. जिसने भी इस घटना के बारे में पढ़ा, सुना और देखा उसकी आंखें नम हो गईं. जबलपुर की घटना को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी दुख जताया है और कहा हमें एक सरकारी पोर्टल की भी आवश्यकता है. जानें सोनू सूद ने क्या कहा?
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कुछ समय पहले मैंने बिहार में हुई नाव दुर्घटना के बारे में ट्वीट किया था और हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की अपील की थी. फिर वृंदावन की घटना हुई और अब मध्य प्रदेश में, इसी तरह कई और जानें गईं, और कितनी जानें जाएंगी? अब इसे अनिवार्य बनाने का समय आ गया है.”
A while ago I tweeted about the Bihar boat tragedy, urging life jackets for every passenger. Then came Vrindavan… and now Madhya Pradesh, more lives lost the same way. How many more? It’s time to make it mandatory: no boat should leave without every passenger wearing a life… pic.twitter.com/M8wC3Grmz0
— sonu sood (@SonuSood) May 1, 2026
सरकारी पोर्टल की जरूरत: सोनू सूद
“उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नाव बिना हर यात्री के लाइफ जैकेट पहने रवाना न हो. हमें एक सरकारी पोर्टल की भी आवश्यकता है, जहां प्रत्येक यात्रा से पहले सभी यात्रियों द्वारा लाइफ जैकेट पहने होने का समय-चिह्नित प्रमाण अपलोड किया जाए. केवल कड़ी जवाबदेही ही जानें बचा सकती है.”
ये भी पढ़ेंः जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी डैम पहुंचे तो भावुक हो गए राकेश सिंह, शवों को देख मंत्री की आंखें हुईं नम
अब तक 9 लोगों की मौत
बता दें, जबलपुर में यह हादसा नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को हुआ, जिसकी वजह मौसम के अचानक खराब हो जाना बताया जा रहा है. खराब मौसम की वजह से पानी में चल रही क्रूज का बैलेंस बिगड़ गया और डूब गया. जानकारी के मुताबिक, क्रूज में 31 पर्यटक सवार थे. NDRF और सेना ने अभियान चलाकर 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अब तक पानी से 9 शवों को बाहर निकाले जा चुके हैं.