Jabalpur Bargi Dam Incident: बरगी क्रूज हादसा मामले में हैरान कर देने वाली बात सामने आयी है. पर्यटन निगम क्रूज के संचालन के लिए कर्मचारियों को भी आउटसोर्स करती थी. जिस कंपनी को ठेका दिया गया था. उसके पास इससे पहले क्रूज संचालन का अनुभव नहीं था.
Jabalpur Bargi Dam Incident: नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच का कहना है कि यह हादसा नहीं है बल्कि पर्यटकों की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया है. नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ पीजी नाचपांडे ने खुलासा करते हुए बताया कि बरगी बांध में क्रूज संचालन के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों कोई जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं.
Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर में यह हादसा नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है.
अधिकारियों ने क्रूज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्रूज को भापाल से लाया गया था. भोपाल में यह लेक प्रिंस नाम से साल 2011 में शुरू किया गया था. लेकिन कुछ सालों बाद यहां दूसरा क्रूज शुरू हो गया. इसके बाद इस क्रूज को जबलपुर ले जाया गया.