एमपी के इस मंदिर को मिला वर्ल्ड इंडिया रिकॉर्ड का सम्मान, डॉक्टर और सखी रूप में विराजमान है हनुमान जी
भिंड का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर
दुनिया में हनुमान जी के कई अद्भुत और चमत्कारी मंदिर है. हर प्रसिद्ध मंदिर को लेकर लोगों के बीच अलग अस्था और अलग-अलग मान्यताएं हैं. इसी क्रम में एमपी के भिंड जिले में भी दुनिया का एकलौता मंदिर है जहां हनुमान जी डॉक्टर और सखी के रूप में विराजमान है. मध्य प्रदेश के साथ-साथ ये मंदिर पूरे भारत में आस्था का बड़ा केंद्र है. अब एमपी के इस हनुमान मंदिर को वर्ल्ड इंडिया रिकॉर्ड का सम्मान मिला है.
दुनिया भरा में फेसम इस मंदिर को यह सम्मान देते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया ने लिखा ‘यहां श्रद्धा बनती है औषधि और विश्वास बनता है आरोग्य. यहां भक्त अपनी व्याधियों और कष्टों को कागज की पर्ची पर लिखते हैं, और दिव्य चिकित्सा के चरणों में अर्पित करते हैं.’
वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के अधिकारी पहुंचे मंदिर
इस मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के अधिकारी दंदरौआ धाम पर पहुंचे. वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है. यहां हर मंगलवार और शनिवार लाखों की संख्या में दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं. मान्यता है कि पांच परिक्रमा और प्रसाद में ही कई श्रद्धालुओं के रोग ठीक हो जाते है.
यहीं वजह है कि इस मंदिर को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया सम्मान दिया है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहे और ददरौआ धाम के महंत रामदास महाराज को सम्मानित किया.
क्या है इस मंदिर के पीछे की कहानी?
दंदरौआ धाम के डॉक्टर हनुमान मंदिर के पीछे एक रोचक कहानी है. माना जाता है कि एक समय यहां शिवकुमार दास नाम के एक साधु रहते थे जो कैंसर से पीड़ित थे. वे हनुमान जी के परम भक्त थे और रोज़ाना मंदिर में उनकी पूजा करते थे. एक दिन हनुमान जी ने डॉक्टर के रूप में उन्हें दर्शन दिए और उनकी बीमारी ठीक कर दी. तभी से इस मंदिर में हनुमान जी को डॉक्टर के रूप में पूजा जाने लगा.
ये भी पढे़ं- फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें, जानें आपके शहर के रेट्स