Vistaar NEWS

सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में BJP ने लहराया परचम, कांग्रेस को 960 वोट से हराया, CM मोहन यादव ने दी बधाई

Newly elected Council President of Susner

सुसनेर के नवनिर्वाचित परिषद अध्यक्ष

MP News: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की मतगणना के दौरान आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है. यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. परिणाम घोषित होने के बाद सोनी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.

प्रदीप सोनी को कुल 5663 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 4703 मत प्राप्त हुए. जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदीप सोनी को बधाई दी. सुसनेर नगर परिषद के 15 वार्डों में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल 13,843 मतदाताओं में से 10,515 लोगों ने मतदान किया था.

29 सितंबर को प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 104 पदों के लिए मतदान कराया गया था. इनमें सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के अलावा नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड-6 और वार्ड-11 के सदस्य पद भी शामिल थे. शनिवार सुबह 8 बजे से 103 पंचायत पदों के लिए मतगणना शुरू हुई.

पंचायत उपचुनाव में अब तक सामने आए प्रमुख नतीजे-

MP में पंचायत उपचुनाव में 103 पदों के लिए हुआ मतदान

पंचसरपंचजिला पंचायत सदस्‍यजनपद पंचायत सदस्‍य
479515

पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया प्रदेश में रिक्त पदों को भरने के लिए कराई गई थी. कुल 4,235 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी. इनमें कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ जगह नामांकन नहीं होने के कारण चुनाव नहीं कराया गया.

सरपंच, जनपद पंचायत सदस्‍य और जिला पंचायत सदस्‍य पदों की मतगणना 3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्‍यालय पर हो रही है. वहीं जिला पंचायत सदस्‍य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढे़ं- क्या दतिया में फिर होगा उपचुनाव? HC पहुंचा मामला, जानें क्या है विधायक घनश्याम सिंह पर आरोप

Exit mobile version