सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में BJP ने लहराया परचम, कांग्रेस को 960 वोट से हराया, CM मोहन यादव ने दी बधाई

MP News: भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. परिणाम घोषित होने के बाद सोनी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया.
Newly elected Council President of Susner

सुसनेर के नवनिर्वाचित परिषद अध्यक्ष

MP News: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की मतगणना के दौरान आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया है. यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. परिणाम घोषित होने के बाद सोनी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.

प्रदीप सोनी को कुल 5663 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 4703 मत प्राप्त हुए. जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदीप सोनी को बधाई दी. सुसनेर नगर परिषद के 15 वार्डों में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 75.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल 13,843 मतदाताओं में से 10,515 लोगों ने मतदान किया था.

29 सितंबर को प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 104 पदों के लिए मतदान कराया गया था. इनमें सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के अलावा नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड-6 और वार्ड-11 के सदस्य पद भी शामिल थे. शनिवार सुबह 8 बजे से 103 पंचायत पदों के लिए मतगणना शुरू हुई.

पंचायत उपचुनाव में अब तक सामने आए प्रमुख नतीजे-

  • सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष: भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हराया. सोनी को 5663 और पाटीदार को 4703 वोट मिले.
  • निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8: कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी ने भाजपा समर्थित लालबाई देवरे को 1892 वोटों से हराया. अनीता को 3376 और लालबाई को 1484 वोट मिले.
  • देवास जिला पंचायत वार्ड-14: कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुनील अमानसिंह चौहान ने 7557 वोटों से जीत दर्ज की.
  • खातेगांव जनपद की साकट्या पंचायत: सरपंच पद पर लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल विजयी हुए.
  • रतलाम की ईटावा माताजी पंचायत: भाजपा समर्थित कुशालसिंह ने 519 वोट हासिल कर 98 वोटों से जीत दर्ज की.
  • राजनगर जनपद की मऊमसानिया पंचायत: भाजपा समर्थित निहारिका पाठक ने 202 वोटों से जीत दर्ज की.
  • राजनगर की सीलोन पंचायत: भाजपा समर्थित रामसखी पटेल 453 वोटों से विजयी रहीं.
  • दमोह की फतेहपुर सीट: बटियागढ़ ब्लॉक की जनपद सदस्य सीट पर बाबूलाल सौर ने 123 वोटों से जीत दर्ज की.
  • नईगढ़ी की पथरौड़ा पंचायत: राजेश प्रजापति ने 534 वोट लेकर मुन्नालाल को 131 वोटों से हराया.
  • नईगढ़ी की जोधपुर द्वितीय पंचायत: ठाकुर सोमेश्वर सिंह ने 430 वोट लेकर घनश्याम को 82 वोटों से हराया.
  • रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3: पूजा राकेश चौकसे ने 4900 वोटों से जीत दर्ज की.
  • बालाघाट की खुरपुड़ी पंचायत: सरपंच पद पर धनाराम उर्फ धन्नू विजयी हुए. उन्हें 536 और महेश कुमार कावरे को 512 वोट मिले.
  • बालाघाट की भरवेली पंचायत: कल्पना संतकुमार वासनिक ने 2010 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. गीता अनिल बिसेन को 1940 मत मिले.
  • मऊगंज की मलैगवा पंचायत: फूल कली साकेत ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की.
  • मऊगंज, हनुमना जनपद वार्ड-4: भीमसेन उर्फ राजू जायसवाल विजयी हुए.
  • तराना जनपद वार्ड-25: कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र सिंह फौजी ने 754 वोटों से जीत दर्ज की.
  • खरगोन जिला पंचायत वार्ड-19: कांग्रेस समर्थित भारत यादव ने 4075 वोटों से जीत दर्ज की.
  • उमरिया की धवईझर पंचायत: सरपंच पद पर मुकेश सिंह ने 273 वोटों से जीत दर्ज की.
  • शाजापुर जनपद: पनवाड़ी से मंजुलता ओमप्रकाश पाटीदार और पतोली से दिलीप चावड़ा विजयी रहे.
  • डिंडोरी, करंजिया जनपद: क्षेत्र क्रमांक-10 से बिसाहू सिंह विजयी हुए. गोपालपुर में सरपंच पद पर सरस्वती पंद्रा और अमरपुर जनपद की बोध गुंडी पंचायत में निर्मल बाई निर्वाचित हुईं.
  • बटिया ग्राम पंचायत: वार्ड-11 में पंच पद पर भीम सिंह ठाकुर विजयी हुए.
  • समनापुर जनपद: कोकोमटा पंचायत के सरपंच पद पर रामकिशन धुर्वे निर्वाचित हुए.

MP में पंचायत उपचुनाव में 103 पदों के लिए हुआ मतदान

पंचसरपंचजिला पंचायत सदस्‍यजनपद पंचायत सदस्‍य
479515

पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया प्रदेश में रिक्त पदों को भरने के लिए कराई गई थी. कुल 4,235 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी. इनमें कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि कुछ जगह नामांकन नहीं होने के कारण चुनाव नहीं कराया गया.

सरपंच, जनपद पंचायत सदस्‍य और जिला पंचायत सदस्‍य पदों की मतगणना 3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्‍यालय पर हो रही है. वहीं जिला पंचायत सदस्‍य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढे़ं- क्या दतिया में फिर होगा उपचुनाव? HC पहुंचा मामला, जानें क्या है विधायक घनश्याम सिंह पर आरोप

ज़रूर पढ़ें