Vistaar NEWS

देवास कलेक्टर का बड़ा एक्शन! स्वामित्व योजना में लापरवाही का मामला, तीन पटवारियों की सेवा समाप्त

dewas collector rituraj singh action

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह का एक्शन

Dewas Collector Action: सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और आदेश का पालन ना करने के मामले में देवास कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है. तीन पटवारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. तीनों को एक महीने का अग्रिम वेतन दिया गया है.

किन पटवारियों पर हुई कार्रवाई?

सोनकच्छ तहसील के घिचलाय में पदस्थ पटवारी नितिन विश्वकर्मा, देवास ग्रामीण तहसील के में पदस्थ पटवारी अजय नागर तथा तहसील टोंकखुर्द में पदस्थ पटवारी विशाल टईया को एक महीने की एडवांस्ड सैलरी देकर सेवा से बाहर करने का आदेश दिया गया है. जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने एक्शन लिया है.

क्यों कार्रवाई की गई?

मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना शुरू की है. इसके तहत पूरे राज्य में 50 लाख मुफ्त रजिस्ट्री की जानी है. इसे लेकर ही कार्रवाई की गई है. जिन पटवारियों को सेवा से बाहर किया गया है, इस मामले में प्रगति शून्य रही. शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना के निष्पादन और पंजीयन में प्रोग्रेस बिल्कुल शून्य रही. इसके अलावा पिछले 6 माह में राजस्व वसूली का कार्य भी ज्यादा असंतोषजनक पाया गया.

ये भी पढ़ें: मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का झुंड, देवास में 60 वर्षीय बुजुर्ग की ले ली जान, बचाने गए लोगों को भी नहीं छोड़ा

प्रोबेशन पर थे पटवारी

जांच और अनुविभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि संबंधित पटवारियों द्वारा सीनियर अफसरों के निर्देशों की निरंतर अवहेलना की जा रही थी. वे अपने संबंधित हल्के में निवास नहीं कर रहे थे और ना ही समय पर शासकीय उपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी. तीनों पटवारियों का आचरण सरकारी नियमों के विरुद्ध पाया गया.

Exit mobile version