Dewas News: देवास के सतवास में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बही कार, 11 सवारों में 8 लापता

Dewas News: मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में 11 लोग ओमनी कार से नाला पार कर रहे थे तभी तेज बहाव में गाड़ी बह गई। अब तक सिर्फ 3 लोग ही सुरक्षित बाहर निकल पाए हैं, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं और तलाश जारी है।
dewas news

देवास/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज फाईल इमेज

Dewas News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, देवास जिले के सतवास में 11 लोग ओमनी कार में सवार होकर नाले को पार कर रहे थे. इसी दैरान एक बड़ी घटना हो गई. दरअसल, तेज बहाव के कारण उनका गाड़ी बह गई. मिली जानकारी के अनुसार अब तक सिर्फ तीन कार सवार ही जैसे तैसे अपने आप को बाहर निकाल पाए.

11 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार सतवास के 11 लोग ओमनी कार में सवार होकर पड़ाना की ओर जा रहे थे. रास्ते में उन्हें झिरी नाला पार करना था. इसी दौरान नाले में पानी का बहाव काफी तेज था. जैसे ही कार पानी के बीच पहुंची, तेज बहाव के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में बह गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

8 लोग अब भी लापता

कार में सवार लोगों ने खुद को बचाने के लिए काफी मशक्कत की. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन लोग किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. लेकिन आठ लोग तेज बहाव में बह गए और उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है.हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार को नाले के तेज पानी में बहते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें