देवास में शराब तस्करों ने टीआई पर चढ़ाया ट्रक, हुई मौत, अवैध तस्करी करने से रोक रहे थे

Dewas News: देवास जिले में शराब तस्कर ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पर ट्रक चढ़ा दिया. इससे पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त किया है.
dewas khategaon ti dilip puri killed betul indore highway liquor smugglers

देवास: खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को शराब तस्कर ने ट्रक से कुचला, हुई मौत

Dewas News: देवास जिले में रविवार (1 नवंबर 2026) देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई. हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया. ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की नेमावर रोड पर चेकिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. वे पुलिस टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

▶ Vistaar News YouTube

SP आदित्य मिश्रा ने बनाई थीं पांच टीमें

जानकारी के अनुसार, देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं. इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस को सूचना मिली थी, अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है. पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी.

इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका. खातेगांव टीआई दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा. इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी. बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की. इस दौरान टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: उज्जैन में होटल का चैंबर बना नरक का द्वार! जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, CPR के बाद भी नहीं बची जान

पुलिस ने ट्रक को जब्त किया

ट्रक का नंबर MP 43 H 4786 है, जिसमें शराब भरी हुई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं.

ज़रूर पढ़ें