Vistaar NEWS

Mandsaur News: मंदसौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो के गुप्त केबिन से 173 किलो माल जब्त

Doda Chura Smuggling

मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का बड़ा खुलासा

Mandsaur News: मंदसौर में पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर चल रही डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े और सनसनीखेज नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो गाड़ी की छत और सीट के नीचे गुप्त केबिन तैयार कर रखे थे, जिनमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर तस्करी की जा रही थी. लेकिन मल्हारगढ़ पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों का ‘पुष्पा स्टाइल’ पूरी तरह फेल हो गया. कार्रवाई में 173 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

डोडाचूरा तस्करी का खुलासा कैसे हुआ?

दरअसल, मल्हारगढ़ क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मल्हारगढ़-जीरन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका. शुरुआत में सबकुछ सामान्य नजर आया, लेकिन जब गाड़ी की बारीकी से जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. बोलेरो की छत के ऊपर और पीछे की सीट के नीचे विशेष रूप से वेल्डिंग कर गुप्त केबिन बनाए गए थे. जब इन केबिनों को खुलवाया गया तो अंदर से बड़ी मात्रा में पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ.

ये भी पढ़ें-Morena News: रेत माफिया पर लगाम के लिए रखे पत्थरों से टकराया ट्रक, डिवाइडर पर चढ़ा वाहन, वनरक्षक बाल-बाल बचे

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है. मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी का कहना है कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी है कि आखिर यह मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और किस इलाके में सप्लाई किया जाना था.

Exit mobile version