Vistaar NEWS

नागपंचमी पर श्रद्धालुओं को नहीं करना होगा इंतजार! भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए बुकिंग शुरू, जानें कितने रुपये देने होंगे

Nagchandreshwar Temple Fast Darshan Booking

नागचंद्रेश्वर मंदिर शीघ्र दर्शन

Nagchandreshwar Temple Nag Panchami Booking: नागपंचमी का त्योहार इस साल 17 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन सावन महीने का तीसरा सोमवार भी है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं. इस बार सोमवार और नागपंचमी एक साथ आने से बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने शीघ्र दर्शन व्यवस्था शुरू की है.

शीघ्र दर्शन के लिए कितने रुपये देने होंगे?

नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट 17 अगस्त की रात 12 बजे खुलेंगे. श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द दर्शन मिल सकें, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है. महाकाल मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. भक्तों के शीघ्र दर्शन के लिए 300 रुपये देने होंगे. अब तक मंदिर में दर्शन के लिए 250 रुपये लगते थे. इस बार शुल्क में 50 रुपये का इजाफा किया गया, जो बढ़कर 300 रुपये हो गया है.

स्लॉट बुकिंग कैसे करें?

ये भी पढ़ें: Ujjain News: 84 महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास पहुंचा कोबरा, पंडित ने इंस्टाग्राम से खोज कर बुलाया सर्पमित्र, फिर जो हुआ..

साल में एक बार खुलते हैं कपाट

नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में एक बार नागपंचमी पर्व केअवसर पर खुलते हैं. मंदिर के कपाट केवल 24 घंटे के लिए ही खुलते हैं. ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में दर्शन से कालसर्प दोष मुक्ति मिलती है. इस मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती शेषनाग पर विराजमान हैं. इस मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि ये 11वीं शताब्दी की है, जिसे नेपाल से लाया गया था.

Exit mobile version