Ujjain News: 84 महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास पहुंचा कोबरा, पंडित ने इंस्टाग्राम से खोज कर बुलाया सर्पमित्र, फिर जो हुआ..

Ujjain News: उज्जैन के 84 महादेव में शामिल कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद कोबरा सांप दिखाई दिया. मंदिर के पंडित ने सर्पमित्र को सूचना देकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कराया. सावन में अब तक जिले में 200 सांप रेस्क्यू किए जा चुके हैं.
shivling

shivling

Ujjain News: के राम जनार्दन मंदिर परिसर स्थित 38वें 84 महादेव कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद कोबरा सांप दिखाई दिया. मंदिर के पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए सर्पमित्र राहुल का नंबर निकालकर उन्हें सूचना दी, जिसके बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया. सर्पमित्र राहुल के मुताबिक, सावन में अब तक उज्जैन जिले में करीब 200 सांपों के रेस्क्यू की सूचना सामने आ चुकी है.

सांप मिलने से मचा हड़कंप

उज्जैन में सावन के दौरान 84 महादेव मंदिरों में से 38वें कुसमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. यह घटना आरती के बाद करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है.मंदिर के पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा के मुताबिक, आरती के बाद वे मंदिर में बैठकर मोबाइल से कुछ काम कर रहे थे.

इसी दौरान उनकी नजर हवन कुंड के पास मौजूद कोबरा सांप पर पड़ी. उस समय मंदिर के दरवाजे और अलमारियां खुली थीं, ऐसे में सांप के अंदर जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने उसे सुरक्षित बाहर निकलवाने का फैसला किया.

पंडित गौरव ने क्या बताया ?

पंडित गौरव ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए सर्पमित्र राहुल का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर सांप के रेस्क्यू के लिए बुलाया। सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया.

पंडित गौरव के मुताबिक, मंदिर में इस तरह सांप दिखाई देने की यह पहली घटना है, हालांकि आसपास के जंगल और प्राकृतिक क्षेत्र में सांप निकलते रहते हैं. घटना के समय मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं थी और स्थानीय लोग व मंदिर से जुड़े लोग ही मौजूद थे.

अब तक 200 सांपों का किया गया रेस्क्यू

वहीं सर्पमित्र राहुल के मुताबिक, सावन में बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं. अब तक सावन के दौरान उज्जैन जिले में करीब 200 सांपों के रेस्क्यू किए जा चुके हैं. हरियाली अमावस्या और सावन के बीच महादेव मंदिर में कोबरा मिलने की इस घटना ने श्रद्धालुओं का ध्यान जरूर खींचा है. हालांकि, सर्पमित्र ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी भी टल गई.

ये भी पढ़ें:NEET छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा पत्र

ज़रूर पढ़ें