Ujjain News: उज्जैन महाकल मंदिर के शिखर पर स्थित साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान हरसिद्धि मंदिर के पास लगे बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि मंदिर प्रबंध समिति ने इसका खंडन किया है.
मंदिर प्रबंध ने किया खंंडन
भ्रामक खबरों का मंदिर प्रबंध समिति द्वारा खंडन, अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रबंध ने कहा कि कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंदिर में अफरातफरी एवं अव्यवस्था संबंधी भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनका मंदिर प्रबंध समिति पूर्णतः खंडन करती है. नागपंचमी, सावन सोमवार एवं भगवान महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रही.
अब तक लगभग 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. समिति की अपील है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरों को साझा न करें.
मध्य प्रदेश | उज्जैन के महाकालेश्वर नाथ चंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति के बाद लोगों के घायल होने की खबर है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: उज्जैन SP प्रदीप शर्मा
दो लोगाें को अस्पताल में किया भर्ती
जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है. इस दौरान मां हरसिद्धि मंदिर के सामने लगे बैरिकेडिंग में भीड़ बढ़ गई और भगदड़ जैसे हलात बन गए. इस पूरे घटनाक्रम पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के माने तो नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ महाकाल मंदिर परिसर वाले क्षेत्र में उमड़ पड़ी. ऐसे में हरसिद्धि चौराहे के पास करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं मे दहशत की स्थिति बन गई
बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागपंचमी के मौके पर साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे है. सुबह होते होते मंदिर परिसर और पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ गई. जानकारी के अनुसार सुबह से लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. साल में एक बार कपाट खुलने से भक्त बड़ी संख्या में उज्जैन दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.
ये भी पढे़ं- Ujjain: सावन सोमवार और नागपंचमी का अनूठा संयोग, महाकाल और नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
