Ujjain: नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालात, कई लोगों के घायल होने की खबर

Ujjain News: हरसिद्धि‍ मंदिर के पास लगे बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
Stampede-like situation at Nagchandreshwar Temple

नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालात

Ujjain News: उज्जैन महाकल मंदिर के शिखर पर स्थित साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान हरसिद्धि‍ मंदिर के पास लगे बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

दो लोगाें को अस्‍पताल में किया भर्ती

जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचे है. इस दौरान मां हरसिद्ध‍ि मंदिर के सामने लगे बैरिकेडिंग में भीड़ बढ़ गई और भगदड़ जैसे हलात बन गए. इस पूरे घटनाक्रम पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

मंदिर प्रबंध ने बताया भ्रामक

सूत्रों के माने तो नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ महाकाल मंदिर परिसर वाले क्षेत्र में उमड़ पड़ी. ऐसे में हरसिद्धि चौराहे के पास करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं मे दहशत की स्थिति बन गई.

सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर के बाहर की वीडियो, फोटा सामने आने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने सोशल मीडिया प्‍लेटफाॅर्म पर फैल रही मंदिर में अफरातरफरी और अव्‍यवस्‍था की खबरों को भ्रामक बताया है.

बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागपंचमी के मौके पर साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे है. सुबह होते होते मंदिर परिसर और पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ गई. जानकारी के अनुसार सुबह से करीब 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. साल में एक बार कपाट खुलने से भक्त बड़ी संख्‍या में उज्जैन दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.

ये भी पढे़ं- Ujjain: सावन सोमवार और नागपंचमी का अनूठा संयोग, महाकाल और नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

ज़रूर पढ़ें