Bharat Taxi: अब ‘सारथी’ के साथ टैक्सी का सफर… जीरो कमीशन किराया, 10 लाख का बीमा और ये तमाम फायदे
Bharat Taxi: ओला और उबर जैसे टैक्सी सुविधा का लाभ लेने वाले यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. देश में 'सहकार से समृद्धि' के विजन से प्रेरित सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी' लॉन्च हो गई है. यह सीधे तौर पर प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स को चुनौती देगी. यहां कैब ड्राइवर नहीं बल्कि 'सारथी' के साथ सफर किया जाएगा. वहीं, इस सर्विस से जुड़ने वाले सारथी को पर्सनल और फैमिली बीमा मिलेगा. साथ ही कम कमीशन देना होगा. इसके अलावा भी कई फायदे मिलेंगें. जानिए उन फायदों के बारे में-
Written By
रुचि तिवारी
|
Last Updated: Feb 05, 2026 04:31 PM IST
5 फरवरी 2026 को भारत में सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी' लॉन्च हो गई है. यह सीधे तौर पर ओला और उबर जैसे प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स को चुनौती देगी.
इस सर्विस में कैब ड्राइवर्स को 'सारथी' कहा जाएगा और उनके हित को ध्यान में रखकर नियम बनाए गए हैं.
भारत टैक्सी में कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं है. वहीं, कमिशन बेहद कम प्रति राइड सिर्फ 6 रुपए रहेगी. वहीं पूरे दिन में 35 रुपए तक देना पड़ेगा. साथ ही किराए का करीब 80% हिस्सा सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगा. इससे यूजर्स को 30% तक सस्ती राइड्स मिलेगी और ड्राइवरों को ज्यादा कमाई होगी. जबकि अन्य प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स में ड्राइवर्स को ज्यादा कमीशन देनी पड़ती है.
भारती टैक्सी से जुड़ने वाले 'सारथी' को 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा, रिटायरमेंट सेविंग्स और डेडिकेटेड असिस्ट सिस्टम मिलेगा.
भारत टैक्सी सारथी के लिए दिल्ली में 7 हेल्प सेंटर बनाए गए हैं, क्विक इमरजेंसी हेल्प और वेरिफाइड राइड डेटा उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा ड्राइवरों को अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की स्वतंत्रता भी है.
भारत टैक्सी से अब तक 4 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जिनकी संख्या और तेजी से बढ़ रही है. बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवंबर-दिसंबर 2025 से दिल्ली-NCR और गुजरात में यह सफलतापूर्वक चल रहा था. इसमें अब चक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर्ड हो चुके हैं और ड्राइवरों को 10 करोड़ रुपए सीधे वितरित किए जा चुके हैं.
'सारथी दीदी' जैसी पहल से 150+ महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं. माना जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ेगी. महिलाएं फीमेल राइडर्स चुन सकती हैं, जो महिला सुरक्षा को बढ़ावा देता है.
बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो ड्राइवरों को सम्मान और ज्यादा मुनाफा देने का वादा करता है.