देश के इस जिले में खाई जाती है लाल चींटी की चटनी, जानकर हो जाएंगे हैरान
शिवेंद्र कुशवाहा
लाल चींटी की चटनी
लाल चींटियों और उनके अंडों से तैयार होने वाली इस चटनी को चापड़ा चटनी कहा जाता है.छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां के लोग लाल चींटियों से बनी चटनी का सेवन करते हैं.इसे बनाने के लिए लाल चींटियों को इकट्ठा करके अच्छी तरह साफ किया जाता है. इसके बाद चींटियों को लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और धनिया के साथ पीसा जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और नमक भी मिलाया जाता है. स्थानीय लोगों के बीच यह चटनी अपने अलग स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है. इसे चावल, रोटी और दूसरे पारंपरिक भोजन के साथ खाया जाता है.लाल चींटियों में प्रोटीन और कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे पौष्टिक भी माना जाता है.यह चटनी वहां की आदिवासी संस्कृति और प्रकृति से लोगों के जुड़ाव की खास पहचान मानी जाती है.