देश के इस जिले में खाई जाती है लाल चींटी की चटनी, जानकर हो जाएंगे हैरान
Red Ant Chutney: देश के अलग-अलग हिस्सों में खान-पान का अंदाज भी अलग देखने को मिलता है. कुछ जगहों के पारंपरिक व्यंजन अपने अनोखे स्वाद के लिए काफी मशहूर हैं. ऐसा ही एक अनोखा व्यंजन है लाल चींटियों से तैयार की जाने वाली चटनी. इसे खाने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है और स्थानीय लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के किस जिले के लोग लाल चींटियों की चटनी खाते हैं.
लाल चींटियों और उनके अंडों से तैयार होने वाली इस चटनी को चापड़ा चटनी कहा जाता है.
छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां के लोग लाल चींटियों से बनी चटनी का सेवन करते हैं.
इसे बनाने के लिए लाल चींटियों को इकट्ठा करके अच्छी तरह साफ किया जाता है.
इसके बाद चींटियों को लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और धनिया के साथ पीसा जाता है.
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और नमक भी मिलाया जाता है.
स्थानीय लोगों के बीच यह चटनी अपने अलग स्वाद के कारण काफी लोकप्रिय है.
इसे चावल, रोटी और दूसरे पारंपरिक भोजन के साथ खाया जाता है.
लाल चींटियों में प्रोटीन और कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे पौष्टिक भी माना जाता है.
यह चटनी वहां की आदिवासी संस्कृति और प्रकृति से लोगों के जुड़ाव की खास पहचान मानी जाती है.