CG Tourism: वैलेंटाइन पर घूमने के लिए बेस्ट है छत्तीसगढ़ की ये खूबसूरत जगहें, आएगी रोमांटिक फीलिंग
CG Tourism: वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है, ऐसे में इस वेलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ का ये जगहें आपके लिए परफेक्ट होने वाली है.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Feb 10, 2026 09:48 AM IST
छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिरों, झरनों और वन्यजीवों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां के स्थलीय शिल्प, मंदिर और स्मारक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.
वहीं यहां कपल्स के घूमने के लिए भी कई खुबसूरत जगहें हैं, जहां आप इस वैलेंटाइन डे पर घूमने जा सकते है.
चित्रकोट वाटरफॉल - आप वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका के साथ चित्रकोट वाटरफाल जा सकते हैं. यहां आप पानी में बोटिंग का मजा भी उठा सकते हैं. राजधानी रायपुर से यहां तक पहुंचने में आपको 5 घंटे का समय लगेगा.
रमदहा वाटरफॉल - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में स्थित रमदहा झरना. यहां प्रकृति का मनोरम रूप हर किसी को देखने को मिलता है. ऐसे में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं.
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान - छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान. यहां का नजारा इतना ज्यादा सुंदर है कि आपको यहां से वापस घर जाने का मन नहीं होगा.
कपिलधारा वाटरफॉल - अमरकंटक में कपिलधारा वाटरफॉल स्थित है, इस जगह के आसपास आप कपल्स के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं.
अमरकंटक की पहाड़ियां - अगर आप कपल्स के साथ प्राकृतिक जगहों पर जाना चाहते हैं तो आप अमरकंटक की पहाड़ियां पर जा सकते हैं.
तीरथगढ़ वाटरफॉल - अगर आप प्राकृति के बीच वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो चित्रकोट जल प्रपात के बाद बस्तर का तीरथगढ़ वॉटर फॉल भी बेस्ट ऑप्शन है. यहां मुनगा बहार नदी का पानी ऊंचाई से गिरता है. जिससे इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है.
मैनपाट - आप छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट भी वैलेंटाइन डे पर जा सकते हैं. प्राकृतिक रूप से पूरा मैनपाट का पठार और खूबसूरत वादियां यहां पहुंचते ही लोगों को रोमांचित कर देती हैं.