Cannes 2026: ब्लू गाउन में ऐश्वर्या राय ने बढ़ाई फैंस धड़कन, 1500 घंटे में बनकर तैयार हुई ड्रेस, देखें Photos
शिवेंद्र कुशवाहा
ऐश्वर्या राय Cannes 2026 लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक देखकर फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बेहद शानदार बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या पहले से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से उनका ग्लैमरस अंदाज और भी निखरकर सामने आया. रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ने अपने खास अंदाज में पोज दिए, पैपराजी को मुस्कुराकर हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस के साथ हार्ट बनाकर फैंस का दिल जीत लिया. अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खूबसूरत गाउन पर बारीक सीक्वेंस वर्क किया गया है, जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा है. हैवी गाउन की वजह से ऐश्वर्या को चलते समय थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन मैचिंग दुपट्टे, कर्ली हेयरस्टाइल और डायमंड जूलरी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं और हर बार अपने शानदार अंदाज से भारत का नाम ग्लोबल मंच पर रोशन करती नजर आती हैं. हर साल ऐश्वर्या नए और यूनिक लुक्स के साथ फैंस को सरप्राइज देती हैं, यही वजह है कि लोग आज भी उनके कान्स रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं.