Aishwarya Rai Cannes 2026: कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दमदार और स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर चेनी चान कूचर का तैयार किया हुआ खास व्हाइट पैंटसूट पहना था.
Aishwarya Rai Cannes 2026: जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह सामने आ गया. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से पहला लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. ऐश्वर्या ने ड्रामैटिक इलेक्ट्रिक ब्लू स्कल्प्टेड गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आईं. उनका ग्लोइंग मेकअप, प्यारी मुस्कान और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ऐश्वर्या के इस स्टाइलिश लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Chhattisgarh: इस साल का कान्स फिल्म फेस्टिवल दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा. फ्रांस में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कॉरपेट में रैम्प वॉक कर ग्लोबल वार्मिंग और इसके संरक्षण का संदेश दिया. ऐसा करने वाली जूही व्यास छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन गई.