4000 करोड़ की मेगा फिल्म को मना करने वाले जयदीप अहलावत आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं? जानिए नेटवर्थ
Jaideep Ahlawat Net Worth: जादुई अभिनय और दमदार किरदारों के दम पर जयदीप अहलावत आज हिंदी सिनेमा का एक चमकता हुआ चेहरा बन चुके हैं. खासकर ओटीटी की दुनिया में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है. वहीं उनकी फैंस फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. अपने लगभग 15 वर्षों के फिल्मी सफर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज दी हैं, जिससे वे घर-घर में लोकप्रिय हो गए हैं. दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस एक्टर की सफलता को देखते हुए, हर कोई उनकी कुल संपत्ति और के बारे में जानने के लिए उत्सुक है.
जादुई रोल के धनी जयदीप अहलावत ने साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' से अपने फिल्मी सफर का आगाज किया था और तब से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं.
आज यानी 8 फरवरी 2026 को यह मंझा हुआ एक्टर अपना 46वां जन्मदिन मना रहा है, जो फिल्म जगत में अपने डेढ़ दशक के शानदार योगदान के लिए पहचाना जाता है.
जयदीप अहलावत के बर्थडे पर जानिए उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है और उन्होंने करियर में कितनी बड़ी सफलता हासिल की है.
साथ ही जानेंगे कि 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ऑफर जयदीप अहलावत ने क्यों ठुकरा दिया.
एक इंटरव्यू में जयदीप ने बताया कि समय की कमी या डेट्स न मिल पाने के कारण उन्होंने 'रामायण' में विभीषण का किरदार नहीं निभा सके.
विभीषण के रूप में जयदीप अहलावत और रावण बने यश के बीच तालमेल के लिए शूटिंग का समय मिलना जरूरी था, जो डेट्स की कमी के कारण संभव नहीं हो पाया.
यश के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए आवश्यक समय न जुटा पाने की वजह से जयदीप को इस प्रोजेक्ट से पीछे हटना पड़ा.
ओटीटी की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाले जयदीप अहलावत आज 28 करोड़ रुपये की शानदार नेटवर्थ के साथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल हैं.