अनाया बांगर ने कराई जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या होता है जेंडर अफर्मिंग और इसमें कितना समय लगता है?
शिवेंद्र कुशवाहा
अनाया बांगर
अनाया बांगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं. उनका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और उनके बचपन का नाम आर्यन बांगर था. संजय बांगर की संतान जेंडर चेंज कराने के बाद अनाया बांगर के रूप में जानी जाने लगीं. दरअसल, जेंडर अफर्मिंग सर्जरी एक मेडिकल प्रोसेस है. इसके जरिए व्यक्ति अपने जेंडर को बदलकर पुरुष से महिला या महिला से पुरुष बन सकता है. यह सर्जरी उन लोगों के लिए है जो खुद को जन्म के समय मिले लिंग (Gender) से अलग महसूस करते हैं. जब किसी व्यक्ति की मानसिक पहचान और उसका शरीर मेल नहीं खाते, तो उसे मेडिकल भाषा में ‘जेंडर डिस्फोरिया’ कहते हैं. ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपनी पहचान के लिए यह सर्जरी और हार्मोन थेरेपी जैसे तरीके अपनाते हैं. वहीं जेंडर अफर्मिंग सर्जरी में केवल एक ही प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि इसमें कई तरह के ऑपरेशन शामिल होते हैं.जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी तरह से व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से की जाती है. ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए इसमें जेनिटल्स की सर्जरी, ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और चेहरे की बनावट में बदलाव जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं.वहीं ट्रांसजेंडर पुरुषों के लिए चेस्ट सर्जरी, हिस्टेरेक्टॉमी और अन्य जेंडर संबंधी सर्जरी की जाती है. जेंडर अफर्मिंग सर्जरी एक बहुत लंबी प्रक्रिया होती है. इसके लिए सबसे पहले मेडिकल जांच, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और काउंसलिंग की जाती है. सर्जरी से पहले मरीज को हार्मोन थेरेपी भी दी जाती है. इस प्रक्रिया में डॉक्टर्स, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स और दूसरी विशेषज्ञों की एक टीम शामिल होती है.