दिवाली पर बनाएं MP की फेमस चिरौंजी बर्फी, लोगों की है पहली पसंद
शिवेंद्र कुशवाहा
चिरौंजी बर्फी
चिरौंजी की बर्फी बनाने के लिए 250 ग्राम चिरौंजी, 200 ग्राम मावा और 150 ग्राम चीनी लें.सबसे पहले चिरौंजी को हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.अब एक कढ़ाई में मावा को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए.उसी कढ़ाई में चीनी और थोड़ा पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.चाशनी में भुना हुआ मावा और पिसी हुई चिरौंजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक वह कढ़ाई छोड़ने न लगे.अब इस मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें.ठंडा होने के बाद चाकू से बर्फी के आकार में काटें और ऊपर से पिस्ता से सजाकर परोसें.