महंगे बीजों का टेंशन खत्म! सिर्फ एक पत्ती से तैयार करें ये खूबसूरत पौधे, जानिए तरीका
शिवेंद्र कुशवाहा
बिना बीज के पौधे कैसे तैयार करें
जेड प्लांट की मोटी पत्तियों में पानी जमा रहता है इसलिए इसे पत्ती से उगाना आसान होता है.इसकी एक हेल्दी पत्ती तोड़कर 1 से 2 दिन सूखने दें और फिर हल्की नम मिट्टी पर रख दें.2 से 4 हफ्ते में इस पत्ती में जड़ें निकलने लगती हैं और नया पौधा तैयार हो जाता है.स्नेक प्लांट की पत्ती को 3-3 इंच के टुकड़ों में काटकर पानी में आधा डुबोकर रखें.कुछ हफ्तों में इसमें जड़ें आ जाती हैं जिसके बाद इसे गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं.फूलों वाला बेगोनिया भी पत्ती से उग जाता है, बस इसे ऐसी मिट्टी में लगाएं जिससे पानी निकल सके. रंग-बिरंगे फूलों वाला पोर्टुलाका कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ने वाला पौधा है.इसकी पत्ती को नम मिट्टी के ऊपर रखें, दबाएं नहीं, कुछ दिनों में यह जड़ पकड़ लेगी.