क्या आपने कभी देखा है धरती का स्वर्ग? MP का यह टूरिस्ट प्लेस है जन्नत
शिवेंद्र कुशवाहा
अमरकंटक
नर्मदा उद्गम मंदिर से मां नर्मदा की यात्रा शुरू होती है, यह जगह आस्था का बड़ा केंद्र है.लगभग 100 फीट ऊंचाई से गिरता कपिलधारा जलप्रपात झरना देखने में बहुत खूबसूरत लगता है.दूध की तरह सफेद दिखने वाला दूधधारा जलप्रपात पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है.सोनमूड़ा से सोन नदी का उद्गम होता है और यहां से सूर्योदय का नजारा बहुत खास लगता है.मान्यता है कि माई की बगिया में नर्मदा जी ने बचपन में खेला था, यहां कई दुर्लभ पेड़-पौधे मिलते हैं.घने जंगलों के बीच स्थित जलेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर शांति के लिए फेमस है.कहा जाता है कि संत कबीर ने कबीर चबूतरा पर ही तपस्या की थी, यहां से पूरा अमरकंटक दिखता है.त्रिमुखी मंदिर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्तियां होने से यह बहुत ज्यादा खास है.श्री यंत्र महामेरु मंदिर की बनावट श्री यंत्र के आकार में है, जो इसे अनोखा बनाती है.धूनी पानी गर्म पानी का प्राकृतिक कुंड है, जिसमें स्नान करने से थकान दूर हो जाती है.