भोपाल से दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान! 1 अगस्त से शुरू होंगी एयर इंडिया की 6 उड़ानें, जानें टाइमिंग
शिवेंद्र कुशवाहा
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट
शेड्यूल के अनुसार, 1 अगस्त से भोपाल की लगभग सभी एयर इंडिया फ्लाइट्स का संचालन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी. हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह वाली दिल्ली-भोपाल-दिल्ली फ्लाइट पहले की तरह एयर इंडिया ही चलाती रहेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए हर दिन 6 उड़ानें चलाएगी, जिससे यात्रियों को पूरे दिन यात्रा के कई विकल्प मिलेंगे. इन सभी उड़ानों के लिए नए और आधुनिक एयरबस विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि यात्रा आरामदायक हो सके.भोपाल-दिल्ली फ्लाइट (IX-1789/1790) दिल्ली से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 12:05 बजे भोपाल पहुंचेगी और फिर भोपाल से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. भोपाल-दिल्ली फ्लाइट (IX-1791/1792) दिल्ली से दोपहर 3:05 बजे चलकर शाम 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी और फिर भोपाल से शाम 5:10 बजे रवाना होकर शाम 6:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी. भोपाल-मुंबई फ्लाइट (IX-1788/1798) मुंबई से सुबह 11:20 बजे चलकर दोपहर 1:00 बजे भोपाल पहुंचेगी और फिर भोपाल से दोपहर 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 3:25 बजे मुंबई पहुंचेगी. राजाभोज एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक हब बनाने के लिए जिला प्रशासन एक खास टीम के जरिए जमीन और चौड़े रास्तों की तलाश कर रहा है.