Bhopal new flights August 1: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई यात्रियों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. आने वाले 1 अगस्त 2026 से राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की यात्रा पहले से और ज्यादा आसान और सुगम होने वाली है. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 अगस्त से प्रतिदिन कुल 6 उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है, जो भोपाल को सीधे दिल्ली और मुंबई से जोड़ेंगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस पहल से डोमेस्टिक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और हवाई यात्रियों को बेहतर यात्रा व्यवस्था भी मिल सकेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन उड़ानों के टायमिंग के बारे में.
Bhopal Raja Bhoj Airport: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सिर्फ उड़ाने संचालित नहीं होंगी, बल्कि यहां अब प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रमुख मेंटेनेंस रिपेयर एंड ओवेरहाल (MRO) हब बनने वाला है. इस हब में बोइंग, ऐरबस से लेकर एटीआर तक के विमानों की सर्विसिंग और मरम्मत होगी.
Bhopal Guwahati Flight: राजा भोज एयरपोर्ट को विंटर शेड्यूल के जरिए 12 शहरों के लिए सीधी उड़ान मिलेगी. विंटर शेड्यूल इसी महीने लागू होगा. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, रायपुर, अहमदाबाद और बैंगलोर शामिल हैं
Bhopal to Hyderabad Flight: राजा भोज एयरपोर्ट और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच 1 अक्टूबर से नई विमान सेवा शुरू हो रही है. ये फ्लाइट भोपाल से रात 9.20 बजे रवाना होगी और रात 11.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी.
Bhopal to Goa Flight: इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 4 नए शहरों के लिए नई उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है.