Gwalior में बनेगा एशिया का पहला Telecom Manufacturing Zone, करोड़ों निवेश से मिलेंगी 18000 नौकरियां
शिवेंद्र कुशवाहा
ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
ग्वालियर में बन रहे एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन अभी होना बाकी है. इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जो ग्वालियर के लिए अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है.इस निवेश से करीब 18000 से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्वालियर-चंबल के युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.दिल्ली में हुए रोडशो में करीब 3500 करोड़ रुपये के निवेश का वादा मिला, जिससे करीब 14000 नौकरियां मिलने की संभावना है.मुंबई में हुए रोडशो में कंपनियों ने करीब 2000 करोड़ रुपये के निवेश , जिससे करीब 4000 नए रोजगार के मौके बनेंगे. बेंगलुरु में हुई निवेशक बैठक में भी 700 से 800 करोड़ रुपये के एक्स्ट्रा निवेश प्रस्ताव सामने आए, जिससे इस प्रोजेक्ट की रफ्तार और बढ़ गई.केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 493 करोड़ रुपये की पूरी वित्तीय सहायता देगी, ताकि बुनियादी ढांचा समय पर तैयार हो सके.मध्य प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 170 एकड़ जमीन फ्री में दी है, जिससे कंपनियों को काम शुरू करने में आसानी होगी. इस जोन में 24 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां एक साथ काम करेंगी, जहां 5जी, 6जी, ऑप्टिकल फाइबर और सेमीकंडक्टर जैसे उत्पाद बनेंगे.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले दो साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उनका मकसद ग्वालियर को टेलीकॉम निर्माण का बड़ा केंद्र बनाना है.