MP का महोड़िया गांव है असली फुलेरा, जहां हुई ‘पंचायत’ वेब सीरीज की शूटिंग
शिवेंद्र कुशवाहा
महोड़िया गांव
पंचायत सीरीज में दिखाया गया फुलेरा गांव असल में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का महोड़िया गांव है, जो अपनी सादगी और देहाती माहौल के लिए जाना जाता है.यह गांव सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित है और भोपाल से यहां पहुंचना काफी आसान है.महोड़िया गांव में ही पंचायत सीरीज के सभी सीजन की शूटिंग की गई है, जिस वजह से यह गांव अब पूरे देश में पहचान बना चुका है.सीरीज में दिखाया गया पंचायत भवन, सचिव जी का कमरा और प्रधान जी का घर असल में गांव की ही पुरानी इमारतें हैं.गांव की कच्ची-पक्की गलियां, खेत, तालाब और पेड़-पौधे सीरीज को असली गांव जैसा माहौल देते हैं.शूटिंग के दौरान पूरा गांव फिल्मी सेट जैसा बन जाता है और गांव के लोग भी कलाकारों से मिलने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं.पंचायत सीरीज की वजह से महोड़िया गांव में अब दूर-दूर से फैंस और पर्यटक घूमने के लिए आने लगे हैं.सीहोर जिले का यह छोटा सा गांव अब एमपी टूरिज्म के नक्शे पर भी अपनी जगह बना चुका है.अगर आप भी फुलेरा गांव को असल में देखना चाहते हैं, तो भोपाल से सीहोर जाते समय महोड़िया गांव जरूर घूमकर आएं.