दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां भगवान राम को दी जाती है सलामी, राजा की तरह होती है पूजा
विनय कुशवाहा
देश के सबसे प्रसिद्ध राम मंदिरों में से एक ओरछा का राजा राम मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण रानी गणेश कुंवरि ने करवाया था. उन्होंने भगवान राम की मूर्ति अयोध्या से लेकर आई थी. अयोध्या से ओरछा में भगवान राम की मूर्ति 8 माह और 28 दिनों में पहुंची.मंदिर की वास्तुकला बुंदेली शैली की है, जो बेहद सुंदर और आकर्षक है.मंदिर मूल रूप से रानी का महल था, जिसे बाद में मंदिर में बदल दिया गया. ओरछा को ‘बुंदेलखंड की अयोध्या’ कहा जाता है. भगवान राम को पुलिस एक टुकड़ी सलामी देती है, जो दुनिया का एकमात्र मंदिर है.