ये हैं एमपी के 7 बड़े बांध, तीसरा नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे
शिवेंद्र कुशवाहा
ये हैं एमपी के 7 सबसे बड़े डैम
खंडवा में नर्मदा नदी पर बना इंदिरा सागर बांध विशाल जलाशय और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है.यहां सूर्यास्त के समय पानी पर पड़ती सुनहरी रोशनी देखने लायक होती है और लोग पिकनिक के लिए आते हैं.मंदसौर में चंबल नदी पर बना गांधी सागर बांध अपनी ऊंचाई और बड़े जलाशय के लिए मशहूर है.यहां का शांत वातावरण और चारों तरफ फैली हरियाली मन को सुकून देती है.शहडोल में सोन नदी पर बना बाणसागर बांध तीन राज्यों की संयुक्त परियोजना के रूप में जाना जाता है.यहां का विशाल डैम और आसपास का प्राकृतिक नजारा फोटो खींचने वालों को खूब पसंद आता है.जबलपुर के पास नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध बिजली उत्पादन के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है.यहां बोटिंग और जलाशय के किनारे बैठकर समय बिताना लोगों को बहुत अच्छा लगता है.नर्मदापुरम में तवा नदी पर बना तवा बांध सिंचाई के साथ-साथ टूरिस्टों के बीच भी काफी पॉपुलर है.यहां पहाड़ियों और पानी का नजारा मिलकर एकदम परफेक्ट वीकेंड वाली फील देता है. खंडवा में नर्मदा नदी पर बना ओंकारेश्वर बांध धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के पास स्थित है.यहां दर्शन के साथ-साथ डैम के खूबसूरत नजारे देखने का भी मौका मिल जाता है.सीहोर के पास बना कोलार बांध भोपाल के लोगों के लिए सबसे नजदीकी घूमने की जगहों में से एक है.यहां शांत पानी, हरी-भरी पहाड़ियां और खुली हवा के बीच शाम बिताना बहुत अच्छा लगता है.