Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन कर लें शमी के पत्ते का ये उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
Maha Shivratri 2026: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव को शमी के पत्ते चढ़ाते समय कुछ उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा शादी में आ रही बाधाएं, करियर और व्यवसाय में आ रही अड़चनों से मुक्ति मिल सकती है. जानें उन उपायों के बारे में-
Written By
रुचि तिवारी
|
Last Updated: Feb 04, 2026 01:43 PM IST
इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा.
इस दिन भगवान शिव की पूजा और उपासना करने से उनका आशीर्वाद मिलता है.
इसके अलावा भगवान शिव को प्रिय शमी की पत्तियां चढ़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.
धार्मिक मान्यता है कि आर्थिक रुकावटों को दूर करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद इस दिन 5 या 7 शमी पत्तियां अर्पित करें. पूजा के बाद एक पत्ती तिजोरी पर रख लें.
अगर शादी में बाधाएं आ रही हैं या फिर देरी हो रही है तो इस दिन मां पार्वती और भोलेनाथ की साथ में पूजा करें. साथ ही शिविलंग पर 11 शमी की पत्तियां अर्पित करें और भगवान से योग्य जीवनसाथी की प्रार्थना करें.
कर्ज से मुक्ति पानी के लिए शिवरात्रि के दिन शाम को शिवलिंग पर 5 शमी की पत्तियां चढ़ाएं. साथ में सुपारी और अक्षत भी अर्पित करें. पूजा के बाद 2 पत्तियां लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें.
व्यवसाय और करियर में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि की रात 21 शमी पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि अगले दिन एक पत्ती को पर्स में रखने से करियर में ग्रोथ के नए अवसर मिलने लगते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)