100 करोड़ की लागत से काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, कितने समय में होगा तैयार
शिवेंद्र कुशवाहा
काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग
वाराणसी के भेलूपुर जलकल विभाग की लगभग 20 एकड़ जमीन पर दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा. इस परियोजना के तहत शिव थीम पर एक भव्य अर्बन पार्क भी तैयार किया जाएगा. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 10 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. पार्क में लेजर शो समेत कई आकर्षक सुविधाएं होंगी, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेंगी. यह भव्य शिवलिंग लगभग 130 फीट ऊंचा होगा. वाराणसी में प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ धाम स्थित है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. काशी में कई प्राचीन शिव मंदिर मौजूद हैं और अब यहां दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित किया जा रहा है. अगले 10 महीनों में निर्माण पूरा होने के बाद वाराणसी आने वाले भक्तों को इस नए धार्मिक स्थल के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा.