Republic Day: CM साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण का लिया संकल्प
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर CM विष्णु देव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इसके बाद संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते पर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया.
Written By
रुचि तिवारी
|
Last Updated: Jan 26, 2026 11:51 AM IST
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है.
इस मौके पर CM विष्णु देव साय बिलासपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए.
उन्होंने सबसे पहले झंडा फहराया और परेड की सलामी ली.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया तथा छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का पदक देने की घोषणा की.
CM साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होन कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है.
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली.
प्रदेश के डिप्टी CM और गृह मंत्री विजय शर्मा सरगुजा में आयोजिक कार्यक्रम में शामिल हुए और झंडा फहराया.