राशन कम मिल रहा है या ज्यादा पैसा मांग रहे हैं, तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
शिवेंद्र कुशवाहा
राशन कार्ड
केंद्र सरकार ने राशन से जुड़ी शिकायतों के लिए कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म बनाए हैं.आप घर बैठे ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. अन्न सहायता हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर 9868200445 पर शिकायत भेज सकते हैं.आईवीआरएस नंबर 14457 पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकते हैं.मेरा राशन ऐप के जरिए राशन कार्ड की जानकारी देखने के साथ-साथ शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत और उसकी लाइव स्थिति देख सकते हैं.राशन आपका कानूनी अधिकार है, कम मात्रा या ज्यादा दाम वसूलने पर तुरंत सवाल उठाएं.शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित खाद्य और रसद विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है.